फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख रुपये व जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन लाख रुपये व जेवरात ले उड़े चोर
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी शकीला बेगम के घर में शनिवार की रात छत के रास्ते घर में दाखिल चोर बक्सा तोड़ उसमें रखे तीन लाख पैंतालीस हजार रुपये और सोने के जेवरात लेकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात भोजन कर परिजन अपने कमरे में सोए थे। रात्रि लगभग डेढ़ बजे हमारे घर की बिजली कट गई। इसी बीच चार की संख्या में हेलमेट लगाये युवक दाखिल हो गए। कमरे में रखा बक्सा तोड़ उसमे रखे तीन लाख पैंतालीस हजार रुपये, गले का हार, झाला एक सेट, नथिया, टीका, दो अंगूठी, पाजेब, झुमका निकाल लिए। मोबाइल का टार्च जलाते हुए शोर मचाया तो मोबाइल छीनकर भाग निकले। उधर, पीड़िता शकीला बेगम का आरोप है कि मेहरौना चौकी इंचार्ज चोरों का पता लगाने के बजाय चोरी नहीं होने की बात कह रहे हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नही है तहरीर मिलने पर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होंगे बिटिया के हाथ पीले
मेहरौनाघाट। चोरी के घटना के बाद से ही शकीला बेगम सदमे में हैं। उनका कहना है कि 27 मार्च को बिटिया की शादी थी। जिसकी तैयारी चल रही थी। सारा सामान बक्से में रखा गया था। चोर उठा ले गए। अब कैसे बिटिया के हाथ पीले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें