देवरिया। मुहर्रम पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन लागू किया है। 26 जून को यह परिवर्तन शहर और आसपास की सड़कों पर लागू रहेगा।
गोरखपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को सुबह सात बजे से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, पुरवां तिराहा के पास से सोमनाथ मंदिर मार्ग की तरफ मोड़ दिया जाएगा। कसया की तरफ से आने वाले वाहनों को सुबह सात बजे से बालाजी मंदिर तिराहा से सोमनाथ मंदिर मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा। कसया पशु अस्पताल से सुबह 8:30 बजे से तुहर्रम जुलूस की समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों को कसया रेलवे क्रॉसिंग की तरफ भेजा जाएगा।
बरियारपुर मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को सुबह सात बजे से चालकों की सुविधानुसार भीमपुर नहर मार्ग और सोनूघाट की तरफ भेजा जाएगा। सलेमपुर मार्ग से आने वाले वाहनों को सुबह सात बजे से सोनूघाट चौराहे से भीमपुर नहर मार्ग की तरफ भेजा जाएगा। अमेठी तिराहा से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को सुबह सात बजे से खोराराम की तरफ मोड़ा जाएगा। रुद्रपुर मोड़ से सलेमपुर मार्ग की तरफ जाने वाले भारी बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन भी सुबह सात बजे से लागू रहेगा।