रुद्रपुर। शुक्रवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रुद्रपुर कस्बे में सुबह आठ से रात नौ बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया है।
इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का संचालन परिवर्तित रहेगा, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।गौरी बाजार की ओर से रुद्रपुर आने वाले वाहनों को तारासारा मार्ग से होकर रुद्रपुर बस स्टेशन भेजा जाएगा। बरहज और मदनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्वी बाईपास से निकाला जाएगा। रुद्रपुर से गोरखपुर जाने वाले वाहन भी पूर्वी बाईपास का उपयोग करेंगे। मंदिर के आगे केवल आवश्यकतानुसार ही वाहनों का आवागमन कराया जाएगा। संवाद