फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोटरी क्लब कुशीनगर और महाराष्ट्र ने सेवा कार्यों के विषयों पर की चर्चा

Sun, 07 Dec 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर और रोटरी क्लब शिर्डी (महाराष्ट्र) के बीच एक सार्थक इंटरसिटी मीटिंग एक होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान दोनों क्लबों के बीच रोटरी की परंपरा के अनुसार फ्लैग एक्सचेंज किया गया। इसके साथ ही सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

मीटिंग में एक-दूसरे के अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया, जिससे दोनों क्लबों के बीच सौहार्द और सहयोग का भाव और प्रगाढ़ हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं हिमांशु सिंह, रोटरी क्लब शिर्डी के अध्यक्ष महेंद्र कोटे और पूर्व अध्यक्ष माजिद पठान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें