फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर आठ हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- देवगांव हनुमान मंदिर के पास बुधवार को हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। मुख्य मार्ग पर देवगांव हनुमान मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट लिया। घटना के बाद बदमाश देवरिया की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के खैराबनुआ गांव निवासी गंगेश गौंड बुधवार की शाम 10 हजार रुपये लेकर गौरीबाजार कस्बा में सामान खरीदने आया था। उसका कहना है कि दो हजार रुपये का सामान खरीद लिया। सामान और आठ हजार रुपये लेकर साइकिल से अपने घर जा रहा था। अभी वह मुख्य मार्ग पर देवगांव हनुमान मंदिर के समीप पहुंचा था कि पीछे सेएक बाइक से तीन युवक पहुंचे। तीनों बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसका मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट लिया। बदमाश आसानी से देवरिया की तरफ भाग गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें