फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ के बाद रोडवेज पर रही चहल-पहल

Wed, 29 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छठ पर्व की समाप्ति के बाद शहर की सड़कों पर जनजीवन सामान्य दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

त्योहार के अंतिम दिन मंगलवार को देवरिया रोडवेज और शहर की सड़कों पर यात्रियों की चहल-पहल देखने को मिली। सुबह भले ही हल्की ठंड और बदले मौसम के कारण यात्री कम निकले, मगर दोपहर होते ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा हो गई। शहर से लोकल रूट और आसपास के कस्बों के लिए रोडवेज की बसें लगातार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती रहीं।
विज्ञापन

यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जब तक बस अड्डे पर यात्री मौजूद रहे, बसें चलती रही। एआरएम कपिल देव प्रसाद ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व पर रोडवेज प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर ली थी। निगम और अनुबंध की कुल 227 बसें विभिन्न रूट पर संचालित की गईं।
विज्ञापन

दोपहर बाद शहर के प्रमुख मार्गों मालवीय रोड, गोरखपुर रोड और रेलवे स्टेशन रोड पर चहल पहल बनी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें