सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय निधि से स्वीकृत सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कुछ सड़कें टेंडर की प्रक्रिया में हैं। 27 किलोमीटर लंबे भरथुआं-भटनी-घांटी होते हुए भिंगारी बाजार मार्ग का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि 157.17 करोड़ रुपये सड़क और 285.30 लाख रुपये पुलिया के लिए जारी हो चुके हैं।
सांसद ने बताया कि सिरिसियां पवार से भवानी छापर वाया प्रतापपुर फैक्ट्री होते हुए मैरवां बिहार सीमा तक, पकड़ी बंगरा होते हुए हरेराम चौराहा, मिश्रौली बिहार सीमा तक, सलेमपुर, मझौली, सोहनपुर-मैरवां मार्ग, मझौली, चनुकी वाया सोहगरा धाम सड़क का निर्माण होगा। सभी सड़कें सात मीटर चौड़ी बनेंगीं। रामपुर बुजुर्ग से रतसियां कोठी होते हुए प्रतापपुर मार्ग का निर्माण टू लेन में होगा। सुतावर, लार, चनुकी, फुलवरिया-भाटपारानी मार्ग पर निर्माण कार्य ई-टेंडरिंग व्यवस्था में आ गई है। सांसद ने बताया कि इसके अलावा उनके प्रस्ताव पर शासन ने सुंदरपार खास मेन रोड तक संपर्क मार्ग भाटपाररानी रोड से कुईंचवर पिच मार्ग तक संपर्क मार्ग, प्रतापपुर फैक्ट्री से हदहदवा भवानी तक संपर्क मार्ग, घांटी खास से बरई टोला में राम प्रसाद के घर तक संपर्क मार्ग, सुंदरपार खास में भटवलिया से बिहार सीमा तक संपर्क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि बलुआं, अफगान, बिंदवलिया टोला गाय घटवा के बीच नाले पर बड़ी पुलिया व बतरौली चकवा के बीच स्याही नदी पर पुलिया के लिए 285.30 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।