फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड की पहल होगी

Wed, 28 Feb 2018 11:02 PM IST
deoria
विज्ञापन
आनंदेश्वर पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

हॉकी में कॅरियर बनाने के इच्छुक खिलाड़ियों को अब जिले में ही एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों को इनडोर हॉल में कबड्डी, बास्केटबॉल, खो-खो, जिम्नास्टिक आदि खेलने की सुविधा भी मिलेगी। दोनों के निर्माण की पहल भारतीय ओलंपिक संघ करेगा। खेलो इंडिया योजना के तहत इसका प्रस्ताव खेल से जुड़े अधिकारियों से मांगा गया है। भारतीय ओलंपिक समिति के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को वह एक निजी कार्यक्रम में शहर आए थे। आईओए के साथ ही दक्षिण एशिया हैंडबॉल फेडरेशन, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे कुशीनगर के धन्नीपट्टी गांव के मूल निवासी पांडेय को देवरिया से खासा लगाव है। खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर उनकी खास नजर है। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के लिए करीब सात से आठ करोड़ का खर्च आएगा। खेलों इंडिया योजना के तहत इसका निर्माण होगा। ताकि यहां के बच्चों को बाहर न जाना पड़े। ओलंपिक में भी हमारे पदकों की संख्या बढ़े इसके लिए सभी खेल संघों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में ग्राउंड के अभाव और सही कोचिंग के चलते खेल आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जबकि 90 प्रतिशत खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश के होते हैं। अगले सत्र में देवरिया में हॉकी और हैंडबॉल की स्टेट आमंत्रण प्रतियोगिताएं होंगी। हैंडबॉल में बेस्ट-8 लड़के और लड़कियों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। कहा कि देवरिया स्टेडियम के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। यहां बंद चल रहे हैंडबॉल का प्रशिक्षण अगले सत्र से योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में पुन: शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें