भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा के अंतर्गत ढाई किमी लंबा चकिया, कोठी-भोतपुरा मार्ग बदहाल स्थिति में है। पूरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इससे राहगीर परेशान हैं।
चकिया कोठी से कटकर यह मार्ग भोपतपुरा होते हुए बलिवन तक जाता है। भोपतपुरा तक इस मार्ग का मरम्मत नहीं होने से पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। भोतपुरा निवासी बीएन मिश्रा, अंकित मिश्रा, गुड्डन मिश्रा, श्याम देव सिंह, रमेश मिश्रा आदि का कहना है कि जब यह मार्ग बना तब से अब तक मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। संवाद