फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 1245 मरीज

Tue, 14 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। क्षेत्र के इजरही बरपार में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 1245 मरीजों ने इलाज कराया। सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे स्वास्थ्य जांच कराने के लिए उत्साहपूर्वक पहुंचे। शिविर का आयोजन पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. निहाल मणि ने शिविर का आयोजन कर समाज को जागरूक और स्वस्थ रखने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ. अभय मणि ने कार्यक्रम में रक्तदान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इस दौरान गदाधर मणि त्रिपाठी, सतीश मणि, डॉ. गौरमोहन मिश्र, मनीष मणि, दीनानाथ साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें