देसही देवरिया। आनंदनगर-सोनहुला रामनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का काम धीमी गति से होने के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगह सड़क किनारे खोदाई कर छोड़ दिया गया है। गिट्टी नहीं डालने से गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा बना रहता है।
आनंदनगर से सोनहुला रामनगर होते हुए देवरिया-कसया फोरलेन को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कई महीने से चल रहा है। मानक के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों की खोदाई कर गिट्टी डालने के बाद पिच किया जाना है मगर कई जगह काम अधूरा है।
प्रदीप प्रजाति, सतीश, विनोद यादव, अजीत गुप्ता, सत्येंद्र, राजेश, अफजल हुसैन ने कहा कि जितनी दूरी तक खोदाई की गई है, वहां काम पूरा कराया जाए।