फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के लिए सड़क जाम 

Fri, 13 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
पथरदेवा में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। राशन कार्ड से वंचित मझौलीराज के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पूर्ति विभाग व नगर के कोटेदार पर राशन कार्ड जारी करने में पात्रता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इसकी वजह से एक घंटे तक सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन



मौके पर एसडीएम मायाशंकर यादव और पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने लोगों से वार्ता कर सड़क जाम खत्म कराया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बन रहे पात्र गृहस्थी कार्ड में पूर्ति विभाग पात्रता का ध्यान नहीं रख रहा है।

कोटेदारों और पूर्ति विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से इसका लाभ अपात्रों को मिल रहा है और पात्र इससे वंचित हो गए हैं। मझौलीराज नगर में एक हजार से अधिक पात्र लोगों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित नगर की महिलाएं और पुरुष शुक्रवार को सड़क पर उतर गई।
विज्ञापन


राजू खां और सपा नेता सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पूर्ति विभाग व कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग नगर पंचायत कार्यालय के पास पहुंचे और वहां मुख्य मार्ग 12:30 बजे जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम लगने के बाद पहुंची पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प भी हुई। 1:30 बजे एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक पहुंचे और लोगों से वार्ता कर सड़क जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने लोगों की मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।


एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने दोबारा सड़क जाम करने की चेतावनी दिया। इस दौरान सदरू निशा, शारदा, हनीमा, सबीना, सैबुनिशा, जैनुमा, धर्मावती देवी, चिरंजी श्रीवास्तव, सावित्री देवी, भुअर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें