फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरएनएच एकेडमी की टीम 133 अंक हासिल कर बनीं चैंपियन

Fri, 31 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महिला दिवस की अवसर पर स्टेडियम में आयोजित ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियो को जिला प
विज्ञापन
युवा पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला ताइक्वांडो पुमसे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में स्टेडियम, गुरुकुल एकेडमी, आरएनएच अकैडमी, नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा, बखरा की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें 133 अंकों के साथ आरएनएच एकेडमी की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं साक्षी मिश्रा और दीक्षा शर्मा को ब्लैक बेल्ट की उपाधि दी गई।
विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें स्वर्ण पदक पाने वालों में आदर्श, अमन, अंजली, अर्चना, आराधना, आयुष, सौरव, हरिओम, रउस कुमार, अनंत, स्नेहल सरोज, आदिक सरोज, सुरभि सिंह, उन्नति तिवारी, प्रिंसी कुमारी, अंशिका, वैष्णवी, परिधि, ऋषभ, श्रुति, उद्भव, अमृता, अभिनंदन, आदित्य, परी, शुभम, सिंधुजा, आराध्या, आदित्य, अनुज, शिवम गिरी, प्रियांशी, आदित्य, ऋषभ, हार्दिक, वैष्णवी, दिव्या, अनन्या, प्रिया और स्नेहा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत पदक जीतने वालों में हार्दिक, आरोही, शिवम, कार्तिक, विष्णु, सिद्धेश्वर, अंश, प्रकाश, सत्यम, आदर्श, दिव्यांश, संजीत, रंजीत, अथर्व, अनन्य, अमृत, निशा, संजना, अभिषेक, अंकित, रणधीर, नवीन, तेजस, सुधांशु, मुकुंद, समर, हर्षित, विविध उपाध्याय, कृष्ण, शिवांश, अंश, रंजन, हिमांशु, दिव्यांशु, नैतिक, समर्थ, विराट, मंगल मणि, अंशिका, वैष्णवी, मयूरी और साक्षी तिवारी शामिल रहीं। कांस्य पदक जीतने वालों में रिषद जायसवाल व देवांश आदि रहें। प्रतियोगिता में 118 अंक लेकर स्टेडियम तृतीय, नेशनल पब्लिक स्कूल 123 अंक लेकर द्वितीय एवं आरएनएच एकेडमी की टीम 133 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और कहा कि जनपद के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल में यहां का नाम रोशन करें और प्रतिभा का परिचय दें। इसके पूर्व प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रवि शर्मा ने बुकें देकर और नागेंद्र त्रिपाठी, गिरीश सिंह, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, प्रियंका कुमारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अभिमन्यु सिंह विजेता टीम को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें