फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने रामजानकी मार्ग जाम किया

Fri, 31 Mar 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो अमित राजभर
विज्ञापन
मठिया गांव में महिला से बदसलूकी कर रहे मनबढ़ों का विरोध कर अमित से हुई थी मारपीट, मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान गई जान
विज्ञापन




पांच पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी



लार। महिलाओं के साथ बुधवार शाम मठिया गांव में घुसकर अभद्रता कर रहे मनबढ़ों का विरोध करने पर अमित राजभर की पिटाई कर दी गई। बृहस्पतिवार की रात मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को रामजानकी मार्ग जाम कर आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी अमित राजभर पुत्र प्रभुनाथ राजभर गांव पर ही रहता था। भाई ओमप्रकाश राजभर के मुताबिक बुधवार की शाम को पड़ोस गांव के कुछ लोग गांव में घुस कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी बीच भाई अमित व रामलाल राजभर ने विरोध किया। इससे नाराज लोगों ने लाठी-डंडे से दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मनबढ़ भाग निकले। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन




मौत की खबर मिलते ही मां शकुंतला देवी, पत्नी सुनीता देवी, पांच वर्ष की बेटी श्रेया बदहवास हो गईं। मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। घटना से गुस्साए लोग सैकड़ों की संख्या में शुक्रवार को थाने की तरफ बढ़ने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस लोगों को सजांव गांव के सामने रोक कर समझाने की कोशिश की, लेकिन नाराज लोगों ने एक नहीं सुनी। ग्रामीण रामजानकी मार्ग पर पहुंच सुकठ मोड़ के पास सड़क पर बैठ जाम कर दिया और आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। इस दौरान आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। इस दौरान लोगों की पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने तहरीर मंगाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब लोग सड़क से हटे। दोपहर बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुधीर पाठक, विक्की राजभर, राजकुमार राजभर निवासी रेघरवां, गौरव सिंह बभनौली, सुजीत सिंह निवासी नेमा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ देव आनंद ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

....



परिवार का कमाऊ व्यक्ति था अमित

लार। अमित परिवार का कमाऊ व्यक्ति था। वह घर पर ही रह कर राज मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी तीन बहने भी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी सुनीता पति की मौत से बदहवास है। वह रोते हुए कह रही थीं की अब केकरी भरोसे जीवन पार लागी। परिजनों के मुताबिक वह तीन माह की गर्भवती हैं। पांच वर्ष की बेटी श्रेया पिता को याद कर रो रही थी। पास खड़ी महिलाओं ने उसे शांत कराया।
विज्ञापन




....

भागलपुर घाट पर भाई ने दी मुखाग्नि



लार। अमित का शव देर शाम शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर गम गुस्सा दोनों साफ दिख रहा था। भाई ओमप्रकाश ने मुखागिनी दी तो मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें