फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगेहाथ दो चोर पकड़े गए

Mon, 26 Sep 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। चोरी करते दो चोर रंगेहाथ पकड़े गए। रामपुर कारखाना के बरवां पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मकान में चोरी कर भाग रहे एक युवक को बाइक के साथ दबोच लिया। लकड़ीहट्टा मस्जिद से पंखा चुराकर भाग रहे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर कारखाना के बरवामीर छापर चौराहे पर अताउल्लाह खान की किराने की दुकान है। रविवार रात पूरा परिवार मकान में सो रहा था। बारह बजे के करीब एक युवक दाखिल हुआ और चोरी करने लगा।
विज्ञापन


खटरपटर की आवाज सुनकर अताउल्लाह की नींद टूट गई। उन्होंने चोर को देखकर शोर मचाना शुरू किया। आरोपी भागने लगा। गांव के लोग उसके पीछे हो लिए। पिकेट की पुलिस रात को गश्त कर रही थी। जानकारी होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर चोर को पकड़ लिया। उसकी पहचान पिपरादौला कदम निवासी प्रिंस के रूप में हुई। पुलिस ने एक बाइक, दो मोबाइल, गैस सिलिंडर और नकदी बरामद किया है। नाराज लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव का मामले शांत किया। एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया था।

उसे चालान कर दिया गया है। वहीं सोमवार दोपहर शहर के लकड़ी हट्टा मस्जिद में पंखा चुराते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी शकरापार का रहने वाला है। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें