फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी भी खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही नदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। पिछले कई दिनों से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर में रविवार को कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेमी की कमी आई है। नदी के उग्र तेवर को लेकर तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

रविवार को सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से 10 सेमी ऊपर 66.60 मीटर पर बह रही है। शनिवार को नदी 66.65 मीटर पर बह रही थी। नदी में उमड़ रहे सैलाब के कारण बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से फैल रहा है। भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। जिससे लोगों की आवाजाही नाव से हो रही है। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार में सरयू का पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है। सरयू के साथ राप्ती नदी में भी उफान आया है। नदी बिनवापुरी गांव के निकट पूर्व में हुए कटान के रास्ते कपरवार-रुद्रपुर मार्ग तक पहुंच गई है। आई बाढ़ से फसलें डूब रही हैं। केवटलिया, भदिला दोयम, महेन, जोगीबीर बांध पर नदी दबाव बना रही है। नदी का तेवर देख प्रशासन अलर्ट पर है। बाढ़ चौकियों को सजग करते हुए हालत पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि हालात काबू में है। नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें