फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला सांस्कृतिक उत्सव है रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मोहन सिंह प्रेक्षागृह, टाउन हॉल में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य मुकुल कानिटकर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं बल्कि पूरे समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला सांस्कृतिक उत्सव है। यह सहयोग, कर्तव्यबोध, आत्मीयता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कामुकुउन्होंने कहा कि कुछ लोग ईश्वर को मानते हैं और कुछ नहीं मानते लेकिन भारतीय चिंतन ने सभी के सुख की कामना की है। अलग-अलग रास्तों से चलने के बावजूद लक्ष्य एक हो सकता है, इसलिए हमारी संस्कृति ने विभेद के स्थान पर समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्षा का अर्थ केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, समय और परिस्थिति के अनुसार इसके मायने बदलते रहे हैं। भारतीय संस्कृति में त्याग को सर्वोत्तम माना गया है।
इस दौरान स्वयंसेवकों और परिवारजनों ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रनिष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक राजधारी, विभाग प्रचारक दीपक, विभाग कार्यवाह रामप्रवेश, विष्णु गोयल, वीरेंद्र, मकसूदन, नगर संघचालक नमो, जिला कार्यवाह कृष्णप्रताप, नगर कार्यवाह मुकुंद, नगर सह कार्यवाह अमित कुमार, दीपेंद्र, अंकुर, गरिमा, अमन, अवनीश, सरवन, केदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें