भाटपार रानी। बाबा राघवदास कृषक इंटर कॉलेज भाटपार रानी के मैदान पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को भटनी और डड़ेली मठिया (सिवान) के बीच खेला गया। भटनी ने डड़ेली मठिया को 121 रन से हराकर मैच जीत लिया। भटनी की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 256 रन बनाए। जवाब में डड़ेली मठिया टीम 135 रन पर आलआउट हो गई। मुख्य अतिथि शशांक तिवारी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजक मंडल के विशाल यादव, सह आयोजक गुलाब यादव, रितिक मद्धेशिया, हिमांशु तिवारी, नितिन पांडेय, मनीष पासवान मौजूद रहे। संवाद