फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमीरी-गरीबी की खाई मिटा रहे मोदी’

Sat, 17 Dec 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
टाउनहाल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश में अमीरी और गरीबी को मिटाने का कार्य कर रहे हैं। नोटबंदी से गरीबों को नहीं अमीरों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने 2017 के चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


टाउनहाल परिसर में शनिवार को आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वाती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरी तरह से असफल है। महिलाओं को एकजुट होकर वर्तमान परिवेश का मुकाबला करना है। बहन, बेटियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमें उठानी होगी। मोदी के नोटबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि एक सप्ताह में 24 हजार रुपये से अधिक किसी परिवार का खर्च नहीं है।

चिंता तो उनको है, जिनके घरों में लंगर चलते थे। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। भोजपुरी में बात करते हुए उन्होंने जिले की महिलाओं के दिल में उतरने का प्रयास किया। कहा कि मायावती पूर्वांचल की बेटियों से लड़ नहीं पाएंगी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह देवरिया की सातों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करें।
विज्ञापन


सम्मेलन को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्ता भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मला द्विवेदी, प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, शशिकला उपाध्याय, दुर्गेश नंदनी, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, सावित्री गुप्ता, स्मिता चंद, कुसुमलता आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव और संचालन प्रधानाचार्य मंजू पांडेय ने किया। इस दौरान सदर विधायक जन्मेजय सिंह, लीलावती विश्वकर्मा, माया जायसवाल, विजय लक्ष्मी गौतम, जयप्रकाश निषाद, प्रमोद सिंह, संजय राव, शिव कुमार पाठक, विश्वंभर मिश्र, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया, दिनेश त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें