फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोहरीकरण कार्य के चलते साढ़े तीन घंटे बंद रही रेवली रेलवे क्रॉसिंग

Tue, 03 Nov 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रेवली ढाला बन्द होने से राहगीरों को हुई परेशानी
विज्ञापन
भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते सोमवार को रेवली रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या एलसी-16) करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। दोपहर 12 से0 3:30 बजे तक 0वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की ओर से लार रोड और बेल्थरा रोड के बीच रेलवे लाइन पर पिचिंग पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। संरक्षा की दृष्टि से यह कार्य बेहद जरूरी बताया जा रहा है।
इसी के चलते रेजिडेंट इंजीनियर मऊ वीरेंद्र कुमार ने पहले ही डीएम देवरिया, आरपीएफ निरीक्षक भटनी, थानाध्यक्ष मईल-लार तथा लार रोड और बेल्थरा रोड के स्टेशन मास्टरों को पत्र भेजकर क्राॅसिंग बंद रखने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद होने से भागलपुर से लार, मईल और बेल्थरा रोड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ दो और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और रोजमर्रा के यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। कई वाहन चालक भागलपुर-कुंडौली-लार तथा पिंडी-पिपरा चौराहा मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भटनी-वाराणसी दोहरीकरण और सरयू नदी पर बन रहे नए रेल पुल का काम तेजी से चल रहा है, जिसके कारण आए दिन ढाला बंद करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे का दावा है कि दोहरीकरण पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म होगी और ढाले पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन घंटे बाद पिचिंग का कार्य पूरा होने पर रेलवे विभाग ने ढाले से आवागमन बहाल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें