फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घूस लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Tue, 03 Nov 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। एसडीएम दीपराज सिंह ने सोमवार को जनता से कार्य के लिए घूस लेने के आरोप में एक लेखपाल को निलंबित किया है। दो लेखपालों को लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इनमें से एक लेखपाल का मामला मुख्यमंत्री के गोरखपुर में रहने पर जनता दरबार में भी पहुंचा था। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल रहमतुल्लाह के खिलाफ क्षेत्र की जनता से सामान्य काम के लिए घूस लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है।
इसके अलावा लेखपाल ध्रुवजी कुशवाहा को आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने और रिपोर्ट लगाने में देरी करने और दूसरे लेखपाल राजित को समय से वरासत दर्ज नहीं करने पर आवेदक द्वारा मुख्यमंत्री जनता दरबार गोरखपुर में पेश होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दीपराज सिंह ने बताया है कि रहमतुल्लाह को निलंबित तथा ध्रुव कुशवाहा और राजित को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें