फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोहरीकरण को लेकर बंद रहा रेवली ढाला

Tue, 17 Feb 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार स्टेशन के उत्तर दोहरीकरण को लेकर नई लाइन बिछाई जा रही है। इसको लेकर रेवली ढाला सोमवार की रात 8 बजे से बंद कर दिया गया। इस पर मंगलवार की सुबह 6 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। ढाला बंद होने से भागलपुर से पिंडी की तरफ यात्रा करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे ने इसकी जानकारी पहले दी दे दी थी। इसके बावजूद दूर दराज से आने वाले लोग आगे-जाने के लिए आसपास के लोगों से रास्ता पूछते नजर आए। ढाला बंद होने से लोगों को ढाले के उत्तर तुर्तीपार अंडरपास से होकर लोग दूसरी ओर गए।
विज्ञापन

वहीं भारी वाहन कुंडौली ढाला होकर आगे गए। पिंडी की तरफ से आने वाले लोगों को लार रोड होकर जाना पड़ा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें