फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेवा पखवाड़ा अभियान की समीक्षा की

Mon, 22 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के औरा चौरी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा पखवाड़ा अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अभियान की प्रगति पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध सम्मेलन आदि कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर हर बूथों पर वृक्षारोपण कर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय नगर निकायों द्वारा आत्मनिर्भर भारत, विकल फॉर लोकल का प्रचार व स्थानीय मेले मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से कार्यक्रमों और अभियानों को सफलता पूर्वक संचालित करने की अपील की। इस दौरान अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, संजय सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, निर्मला गौतम, पवन कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें