फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, रिटायर्ड फौजी की मौत

Tue, 09 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के पड़री बाजार के पास हुई हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र की रहीमपुर ग्राम पंचायत के चेतन छापर गांव निवासी एक रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से कहीं से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ टकरा गई। घटना के बाद परिजनों का रोकर कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चेतन छापर निवासी विश्वनाथ राय उर्फ मुन्ना (50) पुत्र मैनेजर राय फौज की नौकरी से रिटायर होकर गांव पर ही रह रहे थे। रविवार की शाम बाइक से कहीं गए थे। घर लौटते समय पड़री बाजार व रहीमपुर चौराहा के बीच मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो फौजी के दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें