फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलग-अलग तीन मंदिरों से घंटा चोरी

Tue, 09 Apr 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में भी मंदिरों में हो चुकी है चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर कस्बा के गोला वार्ड में चोर अलग-अलग तीन मंदिरों में लगा घंटा चुरा ले गए। मदनपुर कस्बा के गोला वार्ड में चोरों ने शिव मंदिर, काली मंदिर और झारखण्डी नाथ मंदिर में लगा घंटा चुरा लिया है। जानकारी होने पर मंदिर परिसर में व्यापारियों और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के अनुसार, मंदिरों से चोरी हुए तीनों घंटों का वजन 20-25 किलो बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस चोरी गए घंटा को बरामद करने का भरोसा दिया है। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिरों से घंटा चोरी होने का मामला संज्ञान में नहीं है। पता करके चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें