फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दी गई जिम्मेदारियां

Fri, 28 Aug 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री, के कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की गई। इसमें अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीआईपी आवागमन, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करें।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन, पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक क्यूआरटी, अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अब तक की गई तैयारियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें