फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 15 फीट लंबा अजगर देख भयभीत हुए ग्रामीण

Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम बेलवा पांडेय में गांव के बीच एक 15 फीट लम्बा अजगर देख ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बुधवार को दोपहर में बेलवा पांडेय गांव के बीचो बीच एक मकान के पास अजगर देखा गया। अजगर को देख ग्रामीण भयभीत हो गए। अजगर की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग गौरी बाजार को दी। सूचना मिलते ही मौके पर वन दरोगा अरविंद सिंह, अभिषेक राय, सुभाष यादव, कपिलदेव, देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर उसे मीठाबेल-ब्रह्मपुर स्थित जंगल में छोड़ दिए। अजगर करीब 15 फीट थी। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें