फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : अब डेस्क सिस्टम से शुरू हुई सुनवाई

Sun, 28 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाधान दिवस पर सुनवाई की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस शनिवार को लगे समाधान दिवस में बीटवार पुलिसवालों ने शिकायतें सुनीं और फिर अफसरों के सामने निस्तारण के लिए पूरा प्रकरण रखा। जिले भर में कुल 179 शिकायती पत्र आए, जिनमें से 43 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर शंकर ने देवरिया कोतवाली और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद पांडेय ने महुआडीह थाने पर जन सुनवाई की। एसपी के निर्देश पर हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी ने अपने-अपने हल्का/ग्राम/बीट की डेस्क लगाकर जनसमस्याओं को सुना और निस्तारण कराया।
समाधान दिवस: खुखुंदू में 13 मामलों में दो का हुआ निस्तारण : खुखुंदू। समाधान दिवस पर कुल 13 मामलें आए, जिसमें से मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस कर्मियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार अलका सिंह और इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। मौके पर राजस्व से संबंधित दो मामलों का निस्तारण किया गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बाकी मामलों के निस्तारण के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है।
बनकटा-श्रीरामपुर में दो-दो मामलों का हुआ निस्तारण : रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना परिसर में एसडीएम दीपराज सिंह व सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
पुलिस विभाग से संबंधित तीन तथा राजस्व विभाग से संबंधित पांच सहित कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक पुलिस एवं एक राजस्व संबंधी शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष छह मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वहीं, श्रीरामपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष कुमार राय, राजस्व कर्मी राजेश कुमार, राकेश आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें