फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां-बेटी से मारपीट के आरोपियों पर रिपोर्ट

Sun, 28 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जमन टोला मिश्रौली गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।द्ध
विज्ञापन

गांव निवासी संतोष कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनके खेत में सागौन के पेड़ लगे हैं। एक महिला सागौन के पेड़ के पास गंदगी कर रही थी। मां देवमुन्नी देवी (65) ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी महिला ने मां के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने गई बहन के साथ भी मारपीट की गई। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें