फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गृहकर वसूली से लोग नाराज सुविधाओं पर उठाए सवाल

Wed, 22 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में गृहकर वसूली को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं शासन स्तर से विकास कार्यों के लिए मिलने वाली ग्रांट पर रोक लगने के बाद नगर पंचायत ने गृहकर वसूली अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों और भवन स्वामियों का आरोप है कि पहले की तुलना में गृहकर की दरों में काफी वृद्धि कर दी गई है। कई दुकानदारों का कहना है कि उनसे दो से तीन गुना तक गृहकर वसूला जा है। इससे लोगों में असंतोष है। वसूली के दौरान कई स्थानों पर कर्मचारियों से तीखी बहस भी हो रही है।
नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि गृहकर वसूली की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को भेजी जा रही है, ताकि विकास कार्यों के लिए रुकी हुई ग्रांट दोबारा प्राप्त हो सके। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में भी कई मोहल्लों की नालियां जाम पड़ी हैं। हल्की बारिश होते ही पानी सड़कों पर बहने लगता है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय ने बताया कि गृहकर का निर्धारण और वसूली शासन के निर्देशानुसार हो रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें