बरहज। नगर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को जिसका सर्वर पूरे दिन फेल रहा। आरक्षण टिकट न मिलने पर सुबह से लाइन में खड़े लोगों को मायूस घर लौटना पड़ा।
रेल आरक्षण केंद्र पर रोज की भांति टिकट के लिए सुबह से ही लोगों ने लाइन लगा लिया था। निर्धारित समय पर खिड़की खुलने के बाद सर्वर फेल होना बताया गया। काफी इंतजार के बाद भी सर्वर सही नहीं हुआ।
जिससे तत्काल सहित किसी भी प्रकार का आरक्षण टिकट नहीं बन सका। टिकट के लिए पैना, लवरछी, बरांव, बड़हलगंज के सीधेगौर, डेरवां, भलुअनी आदि जगहों से आए लोग टिकट के लिए लाइन में खड़े थे। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिक्कत आई है।