फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में चार पर रिपोर्ट

Fri, 26 Jun 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। इटवा उर्फ भरौटा गांव में एक सप्ताह पहले खलिहान की जमीन को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंदा देवी पत्नी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 17 जून की रात करीब 10 बजे उनके घर के सामने स्थित खलिहान की खाली जमीन पर गांव के कुछ लोग छप्पर डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। छप्पर डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवलोचन, जितेंद्र, किशन व रेनू पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें