रामपुर बुजुर्ग। प्रतापपुर बाजार की चीनी मिल होते हुए बिहार के सिवान जिले की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग की हालत बदतर हो गई है।
शुगर फैक्ट्री के चीनी गोदाम के पीछे स्थित घरों का पानी सड़क पर बहकर जमा होने से सड़क टूटकर बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।
प्रतापपुर, नौतन, शाहपुर, मठिया मोड़ होते हुए सिवान और गोपालगंज क्षेत्र में जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।