फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंत्री से नजदीकी बता धमकाने पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 May 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मंत्री से नजदीकी का धौंस दिखाकर धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला ग्राम्य विकास संस्थान देसही देवरिया में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात राधा मोहन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिना किसी अधिकृत नियुक्ति के वेदपाल निवासी जंगल रामगढ़ चैवरी (गोरखपुर), कार्यालय में आकर राजनीतिक संपर्क का दबाव बनाता था। वह खुद को विधानसभा में सीधी पहुंच वाला बताकर कार्रवाई कराने की धमकी देता था।
पीड़ित के मुताबिक, 30 मई 2025 को शाम घर लौटते समय आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि उसके खिलाफ शिकायत की गई तो झूठे मुकदमे में फंसा देगा। विरोध करने पर आरोपी और उसके सहयोगियों ने अपमानित करते हुए कचहरी में मुकदमा कर सबक सिखाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें