फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे में पानी की टंकियां सीढि़यों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं

Mon, 04 May 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से हुए हादसे से हर कोई हतप्रभ है। बरहज में भी बनी अधिकतर पानी की टंकियां और उन तक पहुंचने के लिए बनाई गई सीढि़यां खतरनाक हैं।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत नगर के अलावा भलुअनी, मगहरा, करूअना, पैना, गड़ेर, सोनाड़ी, कपरवार आदि क्षेत्रों में पानी की टंकी बनाई गई है। इसमें कुछ जगहों पर निर्माणाधीन हैं। सिद्धार्थनगर की घटना चौंका देने वाली है।
लोगों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी और सीढि़यां बनाई गई हैं, मगर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए है।
लोगों का कहना है कि अधिकतर जगहों पर सीढि़यां खुले में हैं। जिसके रास्ते कोई भी आसानी से आ-जा सकता है। कहीं-कहीं चहारदीवारी और रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें