फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव की तिथि घोषित होते सड़कों से हटाए गए बैनर-पोस्टर व होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव की तिथि घोषित होते सड़कों से हटाए गए बैनर-पोस्टर व होर्डिंग
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधान सभा सीट पर उप चुनाव का मंगलवार को बिगुल बजते ही प्रशासन का तेवर बदल गया। एसडीएम सौरभ सिंह एवं सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने शहर में भ्रमण कर बैनर, पोस्टर एवं राजनीतिक दलों के नेताओं की होर्डिंग हटवा दी। उधर, पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। जिले के ग्रामीण अंचल में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर लोगों का चालान किया।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि आयोग के प्रावधानों के अनुसार जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना नौ अक्टूबर दिन शुक्रवार, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को और नाम वापसी 19 अक्तूबर तक होगी। मतदान तीन नवंबर को और मतगणना 10 नवंबर को कराई जाएगी। तिथि घोषित होते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के तेवर बदल गए। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने कहा कि चुनाव में शांतिभंग करने वालों को चिह्नित कर उन्हें पाबंद किया जाएगा। अपराधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। लाइसेंसी शस्त्र जमा कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें