फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरौली तिवारी को हराकर भाटपाररानी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली तिवारी को हराकर भाटपाररानी बना विजेता
विज्ञापन

भटनी। भरहेचौरा गॉव में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को भाटपाररानी ने जीत लिया। विजेता टीम को शील्ड दी गई।
भटनी ब्लॉक के भरहेचौरा गांव में एक सप्ताह से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता केा फाइनल मुकाबला मंगलवार को भाटपाररानी और अहिरौली तिवारी की टीम के बीच हुआ। दोनों ओर से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आखिरकार भाटपाररानी की टीम जियी रही। मुख्य अतिथि हियुवा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र नाथ तिवारी उर्फ गिरधारी ने कहा कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक कौशल के संतुलन का खेल है। जिससे खिलाड़ी का संपूर्ण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने प्रतियोगिता में खेल भावना को महत्व देने पर जोर दिया। इसके पहले आयोजक मंडल की ओर प्रबंधक अजित कुमार सिंह व मुकेश मौर्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान टिंकू तिवारी, प्रद्युम्न शाह, विनय तिवारी, आशीष पटेल, संतोष तिवारी, अंकित पटेल, अमित तिवारी, हरिओम शाह, इंद्रजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें