फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हल्की बारिश से मिली राहत, उमस बरकरार

Mon, 29 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में थोड़ी सी गिरावट रही। बारिश रुकने के बाद मौसम में नमी बढ़ने से पूरे दिन उमस भरा मौसम बना रहा। इस बारिश से किसानों के खरीफ फसल तथा शहर और कस्बों में गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, भाटपार रानी समेत कई इलाकों में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

मदनपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज बड़ी राहत मिली। कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों ने डेरा डाल दिया। इसके तुरंत बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम और तेज हवा के साथ हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश की बूंदें गिरते ही लोगों ने राहत की सांस ली औरतापमान नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें