फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताइक्वांडो विशेष प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखे गुर

Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में प्र​शिक्षण प्राप्त करते ताइक्वांडो ​खिलाड़ी
विज्ञापन
देवरिया। ताइक्वांडो ताइक्वांडो विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें पावर बैलेंस एवं स्टेप की तकनीकी का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज सिंह ने खिलाड़ियों को विशेष स्टेप्स का अभ्यास कराया। स्टेडियम के खिलाड़ी आयुषी कुशवाहा, अभिषेक कुमार, आदित्य पटेल, अमृता कुमारी, आदर्श मौर्य, अंशिका सिंह, ऋतिक मल्ल, स्नेहा पांडेय, आशु, दीपा, सरिता कुमारी, अंजलि ने प्रतिभाग किया। सलेमपुर से निधि यादव, अन्य बरनवाल, अंशिका बरनवाल, आस्था तिवारी, आयुषी पांडेय, आरुषि सिंह, बरहज से मिथिलेश कुमार, सृष्टि प्रजापति ने प्रतिभाग किया।
गोरखपुर से प्रगति पांडेय, हिमांशी उपाध्याय, अभिनव बरनवाल, आशुतोष यादव, तरूश्री उपाध्याय, समीक्षा उपाध्याय, सागर चौधरी, आयुष, कौशिक, शिवांतिका सिंह, शुभम साहनी, शौर्य शर्मा, अर्पित गौतम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव गिरीश सिंह ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण सिविल का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद एवं मंडल के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इसमें खेल की बारीकियां को बताकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया,पंकज पांडेय, आशीष सिन्हा, मिथुन प्रजापति, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें