फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 100 साल पुराना पुल होगा ध्वस्त, अब नया बनेगा

Mon, 19 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जर्जर पुल
विज्ञापन
तरकुलवा। हरैया-सरैनी मार्ग पर ड्रेन पर बना लगभग 100 साल पुराना जर्जर पुल ध्वस्त होगा। उसकी जगह 38 लाख रुपये की लागत से नया पुल बनेगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। नए पुल के बनने से आसपास के 10 गांवों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी।अभी तक जर्जर पुल से गुजरने से आने-जाने के दौरान ग्रामीणों में हमेशा भय बना रहता था, लेकिन जल्द ही उन्हें इस डर से निजात मिल जाएगी।
जानकारी के मुताबिक तरकुलवा विकास खंड अंतर्गत हरैया-सरैनी मार्ग पर खरहरिया ताल में ड्रेन पर करीब 100 साल पहले एक पुल बना था। वर्तमान समय में पुल काफी जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

कई साल से इसकी रेलिंग टूटी हुई है। साथ ही इसका स्लैब काफी जर्जर हो चुका है, इसकी छड़ नीचे की ओर लटकी हुई है। इससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इस पुल से हरैया, सरैनी, नरहरपट्टी, नारायणपुर, बाबूपट्टी, बेलही, कनकपुरा, सोहनरिया, सीतापट्टी, बंजरिया, कौलाचक आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
इन गांवों के लोगों के लिए यही एकमात्र आने-जाने का रास्ता है। कई स्कूल और कॉलेज के वाहन भी इस पुल से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जब वे इस पुल से गुजरते थे तो हर समय यह डर बना रहता था कि कहीं पुल टूटकर गिर न जाए।
करीब 10 गांवों के लोग सालों से इस डर के साए में जीने को मजबूर थे, लेकिन शासन से नए पुल की मंजूरी मिलने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
लोग काफी लंबे समय से इस पुल की जगह दूसरे पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर शासन ने पुल निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए 38 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पूर्ण होने के बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें