फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रीलबाज युवक ने पहनी पुलिस की वर्दी, शांतिभंग में चालान

Mon, 22 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाना एक युवक को सोमवार को भारी पड़ा। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर हिरासत में लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया। नौतन हथियागढ़ गांव निवासी आकाश मद्धेशिया वीडियो बनाकर यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छह माह पूर्व उसने बिहार के विजयीपुर क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में रील शूट कराई थी। बाद में वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया था।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आईडी व लोकेशन ट्रेस कर युवक को देसही देवरिया क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफी मांगी। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाने के मामले में युवक को हिरासत में लिया गया था। माफीनामा देने के बाद सोमवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें