सलेमपुर। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के 18 हजार रुपये वापस करा दिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभय विश्वकर्मा के खाते से ठगी गई 35 हजार रुपये की धनराशि में से चार हजार रुपये वापस कराए गए। वहीं, रितेश कुशवाहा के खाते से ठगी गई 14 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी गई।