बरहज। भलुअनी थाने के एक पुलिसकर्मी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी प्रधान संघ अध्यक्ष रहे अजीत पटेल से बातचीत के दौरान गलत शब्दों का प्रयोग करते सुना जा रहा है। अजीत ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल हो रहे ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि फोन पर वार्ता बुधवार की रात करीब आठ बजे की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में अजीत पटेल ने कहा है कि पुलिसकर्मी ने ग्राम प्रधानों के लिए सामूहिक तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इसका विरोध करने पर एफआईआर दर्ज करने और गुंडा एक्ट में चालान करने की धमकी दी गई। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।