फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की मौत के मामले में सीएचसी से रिकॉर्ड तलब

Mon, 23 Nov 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर जंगल बेलवा गांव के 35 वर्षीय सिंटू गुप्ता की मौत के मामले में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर लगे लापरवाही के आरोप की जांच तेज हो गई है। सीएमओ कार्यालय ने अस्पताल से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन

परिजन ने समय से इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक जांच में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने की बात सामने आई थी।
जंगल बेलवा गांव के सिंटू गुप्ता बुधवार शाम रामपुर दुल्लह गांव के पास सड़क किनारे बेसुध मिले थे। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें पिपरा दौलाकदम सीएचसी पहुंचाया था।
विज्ञापन

वहां उनकी मौत की जानकारी मिलने पर परिजन ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्ता और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजन को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें