फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल में तीन केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति

Thu, 23 Mar 2017 11:04 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोडी सतीश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल करते पाए गए। इन तीनों केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेजा गया है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को अन्य केंद्रों पर सख्ती का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जेडी माध्यमिक शिक्षा गोरखपुर मंडल सतीश सिंह ने बताया कि उन्होंने भारत भारती जमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरथुआ का औचक निरीक्षण किया। द्वितीय पॉली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। एक कमरे में सामूहिक नकल पाया गया। इस पर उस कमरे को सील कर दिया गया और सामूहिक नकल कराने के आरोप में इसे डिबार घोषित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखा गया। मां वैष्णव आरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरी प्यासी के निरीक्षण में कमरा नंबर सात में सामूहिक नकल होते पाया गया। यहां परीक्षार्थियों के उत्तर आपस में मिल रहे थे। इसके साथ ही विभिन्न गाइड का छह पन्ना भी मिला। इसलिए यहां केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही केंद्र को डिबार घोषित करने के लिए पत्र लिखा गया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह ही पाली में अजोरा देवी हायर सेकेंड्री स्कूल खरोह और बाबा सिद्धनाथ कन्या इंटर कॉलेज बढ़या बुजुर्ग में एक-एक नकलची को पकड़ा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह ने द्वितीय पाली में भुवनेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर में एक कमरे के खिड़की पर पुस्तक का सात पन्ना बरामद किया। इस विद्यालय को भी डिबार करने के लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखा गया है। जेडी सतीश सिंह ने डीआईओएस से कहा कि वह सही ढंग से परीक्षा केंद्रों की जांच करें। जहां गड़बड़ी मिले, वहां कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें