राशन कार्ड में धांधली को लेकर धनौती राय गांव की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप है कि राशन कार्ड की जो सूची जारी की गई है। उसमें मानक की अनदेखी की गई है। 150 पात्र लोगों का नाम राशन कार्ड से वंचित है और अपात्र इस योजना का लाभ उठा रहे है।
पात्र गृृहस्थी योजना के तहत जारी हुई राशन कार्ड की सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रत्येक दिन शिकायत तहसील में अफसरों के पास पहुंच रही है। लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को दोपहर में धनौती गांव की महिलाएं पहुंची और राशन कार्ड की सूची में धांधली करने की शिकायत एसडीएम से की। महिलाओं का आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों का नाम राशन कार्ड की सूची में डाल दिया गया है। अंत्योदय कार्ड धारकों को भी तय मानक के अनुसार राशन नहीं दिया जा रहा है। इसकी जांच करार पात्रों का नाम राशन सूची में शामिल कराया जाए। इस दौरान राधिका देवी, कमलावती देवी, सोनमती देवी, लालती देवी, विमला, राजमती, शांति, मीना, उर्मिला, शकुुंतला, सीमा आदि शामिल रही।