फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल के लिए निकले सगे भाई देवरिया में दिखे

Thu, 30 Jul 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। थाना क्षेत्र के भुलईपुर गांव से बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल के लिए निकल दो सगे भाई संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पिता के बेटों के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर शाम पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को देवरिया शहर से ढूंढ़ निकाला। भूलईपुर गांव निवासी अतुल मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह उनके बेटे विनीत मिश्र (16) और अमित मिश्र (15) पढ़ने के लिए निकले। दोनों गांव के बाहर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं।
दोपहर में जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी और स्कूली छात्रों से पूछताछ की तो पता चला कि छात्र स्कूल नही पहुंचे थे। पुलिस ने शाम को देवरिया के एक होटल से दोनों छात्रों को ढूंढ़ निकाला। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि दोनों बच्चे देवरिया के एक होटल में मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें