फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेखा लांघते ही रावण ने किया सीता का हरण

Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। कस्बे के सब्जी मंडी बाजार में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात सीता हरण, जटायु मोक्ष का मंचन किया गया।
रामलीला की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गुलाब यादव ने भगवान श्रीराम की आरती में दीप प्रज्वलित कर किया।
लीला में दिखाया गया कि सीता मायावी हिरण के मोह में पड़कर उसे लाने का श्री राम से आग्रह करती हैं। इसके बाद राम हिरण के पीछे जंगल में चले जाते हैं। इसी बीच मारिच जब अपनी माया से श्री राम की आवाज निकालता है तो सीता घबरा जाती हैं।
तब लक्ष्मण कुटी के बाहर रेखा खींचकर सीता को बाहर न निकलने की बात कह कर चले जाते हैं। उनके जाते ही रावण भिक्षु का रूप धारण कर सीता को रेखा के बाहर बुलाता है। रेखा लांघते ही उनका हरण कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी राज जटायु सीता की आवाज सुनकर रावण से युद्ध करते हैं। फिर घायल होने पर सीता का समाचार राम को पहुंचाकर प्राण त्याग देते हैं। इस दौरान हरिश्चंद्र सिंह, दशरथ साहनी, अमन जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, हरिशंकर यादव आदि कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें