फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामकोला कस्बे में 21 दिसंबर को होगा रौनियार समाज का क्रांति सम्मेलन

Mon, 08 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय रौनियार समाज के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रौनियार भवन रामगुलाम टोला में हुई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय हुआ कि क्रांति सम्मेलन 21 दिसंबर रविवार को कुशीनगर जिले में प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के सुगौली विधायक बबलू गुप्ता रौनियार या विधायक संजय गुप्ता रौनियार को बुलाने पर चर्चा हुई। इसके लिए संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद रौनियार और डॉ. कृष्ण प्रसाद रौनियार को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सपा नेता प्रेमलता देवी भाजपा नेता जयप्रकाश रौनियार को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार रौनियार ने बताया कि गोरखपुर मंडल के चारों जिलों में कार्यरत कमेटियों से मिलने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारस गुप्त और प्रदेश अध्यक्ष वैश्य दिलीप कुमार के नेतृत्व में शुरू होगा। अन्य जिलों की जिम्मेदारी वहां के जिलाध्यक्ष को दी गई है। रौनियार समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है, उस पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वैश्य दिलीप कुमार, राष्ट्रीय सदस्य गण राजीव गुप्ता, डॉ. कृष्णा प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, शक्ति कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष देवरिया अशोक कुमार उर्फ भोला रौनियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें