फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में एक महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी अरुण गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में कहा था कि उनका पट्टीदारों से पुराना जमीनी विवाद चलता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ लोग गोल बनाकर उनकी दुकान पर आए और उन्हें गाली देने लगे। जब मना किया तो सभी लोग मिलकर लात, घूंसा और लाठी डंडे से मारने लगे। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजय गुप्ता, शिवम मद्धेशिया, अश्विनी मद्धेशिया, सुनैना मद्धेशिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें